मुंगेर, जनवरी 3 -- मुंगेर, निज संवाददाता । मॉडल अस्पताल के एमसीएच ओटी में सिजेरियन से प्रसव के पश्चात एक प्रसूता के परिजन से आशा एवं स्वास्थ्य कर्मी द्वारा 15 हजार रुपया लिया गया। इस संबंध में प्रसूता हजरतगंज गली नंबर 2 निवासी मो.कलीम ने अस्पताल उपाधीक्षक को आवेदन देकर लिखित शिकायत दर्ज कराया गया है। आवेदन में हजरतगंज निवासी मो.कलीम ने बताया कि उसकी पत्नी सोनी प्रवीन को 3 दिसम्बर 2025 की रात 2 बजे प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल जाए। दूसरे दिन दोपहर 1.30 बजे उसे सीजेरियन से पुत्र हुआ। इसके बाद वहां उपस्थित आशा कार्यकर्ता शीला देवी तथा स्वास्थ्य कर्मी मनीष कुमार द्वारा परिजनों से सिजेरियन प्रसव के नाम पर पैसे की डिमांड की गई। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उनसे 15 हजार रूपया लिया गया। आवेदन में बताया कि सिजेरियन के लिए ओटी ले जाने के पहले भी परिजनों...