कोडरमा, नवम्बर 30 -- कोडरमा। प्रसव पीड़ा से कराहती प्रसूता गिरिडीह जिले के राजधनबार से 11 जुलाई 2025 को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचती है। यहां उसका सिजेरियन होता है। एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देती है। कुछ दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद वह खुशी-खुशी अपने घर राजधनबार लौट जाती है। पूरे परिवार में हर्ष का माहौल रहता है। मगर, उस परिवार की खुशी ज्यादा दिन नहीं टिक पाती है। करीब तीन माह बाद महिला के पेट में असहनीय पीड़ा उठती है। जब उसका दर्द हद से गुजर जाता है तो वह गया में एक डॉक्टर से मिलती है। डॉक्टर उसे अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह देते हैं। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में जो तथ्य निकलकर सामने आते हैं उससे पूरा परिवार सहम जाता है। किसी फिल्मी कहानी जैसी दिखनेवाली यह घटना संजय कुमार की पत्नी खुशबू कुमारी के साथ हुआ है। अल्ट्रासाउंड में यह पता चलता है...