देहरादून, मई 8 -- मेट कर्मचारी संघ सिंचाई विभाग की शाखा यमुना कॉलोनी की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष आनंद सिंह रावत और सचिव नरेश कुमार कोठारी चुने गए। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष कृष्णलाल भट्ट, संयुक्त सचिव देवी दत्त, कोषाध्यक्ष धीरज चंदोला, लेखा परीक्षक सुनील राज, प्रचार मंत्री अनिल कुमार को चुना गया। चुनाव प्रांतीय अध्यक्ष सत्य प्रसाद डंगवाल की देखरेख में संपन्न हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...