नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सिग्नेचर ब्रिज का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराएगा। इसके लिए आईआईटी दिल्ली और आईआईटी कानपुर को जिम्मेदारी दी है। इसमें भौतिक रूप से टीमें ब्रिज के ढांचे की जांच करेंगी। प्रत्येक नट-बोल्ट और वायर की मजबूती को परखा जाएगा। पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहले ये ब्रिज दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) के अधीन था। पीडब्ल्यूडी को इसकी देखरेख की जिम्मेदारी हाल में मिली है। इस कारण इसका स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने का निर्णय लिया है। यह एक रूटीन जांच होती है, ताकि खामियों का पता कर उसे दूर किया जा सके। सिग्नेचर ब्रिज वर्ष 2018 में बनकर तैयार हुआ था। डीटीटीडीसी ने 1518 करोड़ रुपये में इसका निर्माण कराया था। यह उत्तर पूर्वी दिल्ली को वजीराबाद से जोड़ता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.