गोरखपुर, मार्च 30 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। देवरिया के बैतालपुर से गोरखपुर के कुसम्ही तक शनिवार को सिग्नल सिस्टम फेल हो जाने से करीब दो घंटे तक बस्ती की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचलन ठप हो गया। वैशाली एक्सप्रेस को काफी लेट होते देख उसे मैनुअल अधिकार पत्र के जरिए गोरखपुर तक लाया गया। वैशाली दो घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। इसके साथ ही बाघ डेढ़ घंटे और शहीद एक्सप्रेस एक घंटे ले हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद 6.30 बजे सिग्नल सिस्टम ठीक होने पर ट्रेनों का संचलन सामान्य हो सका। दरअसल, शनिवार शाम 3.55 बजे अचानक बैतालपुर से कुसम्ही के बीच सिग्नल सिस्टम फेल हो गया। इससे बैतालपुर के पहले ही वैशाली, बाघ और शहीद एक्सप्रेस खड़ी हो गईं। काफी प्रयास के बाद भी जब छह बजे तक सिग्नल नहीं बन सका तो वैशाली एक्सप्रेस को मैनुअल अधिकार पत्र के जरिए गोरखपुर तक ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.