मोतिहारी, दिसम्बर 8 -- नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत शहर के सदर अस्पताल चौक पर जाम की समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। जाम के कारण मरीजों की जान का खतरा बना रहता है। यहां जाम लगने के पीछे कई वजह है। सदर अस्पताल चौक व इसके आसपास की कई गलियों में सैकड़ों की संख्या में निजी नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं, लेकिन किसी भी नर्सिंग होम के पास अपनी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। सड़क के दोनों किनारे भारी संख्या में ठेला, खोमचा के अलावा बाइक व चार पहिया वाहन की पार्किंग रहती है। वहीं अस्पताल चौक पर यात्रियों के इंतजार में ई-रिक्शा वाले बेतरतीब तरीके से गाड़ी खड़ी कर देते हैं। इसके कारण जाम की समस्या बनी रहती है। सड़क किनारे सजी रहती है दुकानें : अगरवा चौक से नगर थाना चौक के बीच सदर अस्पताल चौक व एलएनडी कॉलेज के गेट के समीप जाम की समस्या का निदान नहीं हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.