मुजफ्फर नगर, फरवरी 14 -- सिग्नल कोर के 116 वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व सैनिकों सहित भाजपाईयों, समाज सेवियों व बड़ी संख्या मे महिलाओ ने भाग लिया। कार्यक्रम में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। शुकतीर्थ मार्ग पर स्थित राठी फार्म हाउस पर आयोजित कार्यक्रम के संयोजक कैप्टन देवपाल राठी ने कहा कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था संगठन को मजबूत कर एकता भाई चारे की शक्ति के संदेश को फैलाएं।देश सेवा की भावना को जाग्रत करने का काम करें तथा अनुशासित समाज की स्थापना के कार्य मे जुटे रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि पुलवामा की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी, प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी ने सैनिकों के प्रति सम्मान को प्रकट करते हुए कहा क...