पलामू, मार्च 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल डिविजन के सिगसिगी से ऊंटारी रोड के मध्य तीसरी रेल लाईन का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। कमीशनर आफ रेल सेफ्टी की मंजूरी के बाद इस रेल लाईन पर पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर लिया जाएगा। डालटनगंज के यातायात निरीक्षक एके तिवारी ने बताया कि नई रेल लाईन पर सीआरएस की स्वीकृति के बाद ही पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन किया जा सकता है। अगले चरण में ऊंटारी से मोहम्मदगंज के मध्य रेल लाईन का कार्य जोरों पर है। आगामी छह माह के भीतर मोहम्मदगंज तक कार्य पूर्ण कर लिए जाने की संभावना है। कोयला सहित अन्य खनिज उत्पादों के लिए परिवहन के लिए विख्यात धनबाद रेल मंडल के सीआईसी सेक्शन में ट्रेनों के द्रुत परिचालन के लिए तीसरी लाईन का निर्माण युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। प्रथम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.