नई दिल्ली, दिसम्बर 28 -- नई दिल्ली, का. सं.। दयालपुर इलाके में 33 फुटा रोड के पास सिगरेट पीने के दौरान हुए झगड़े में दो युवकों ने अपने दोस्त पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, 24 वर्षीय साहिल नेहरू विहार में रहता है। वह चाइना पंप का काम करता है। साहिल 24 दिसंबर की रात करीब 11:30 बजे अपने दो दोस्तों सोहेल और राशिद के साथ पुरानी पुलिस चौकी के पास सिगरेट पी रहा था। इसी दौरान उनमें विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर साहिल को आरोपी राशिद ने पकड़ लिया और सोहेल ने चाकू वार कर घायल कर दिया। पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.