अलीगढ़, जनवरी 20 -- विजयगढ़, संवाददाता। कस्बा में अग्रवाल धर्मशाला के बाहर बाजार में सोमवार को सिगरेट के दो रुपये को लेकर रात में हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। 10 रुपये की सिगरेट के 12 रुपये मांगे जाने पर युवकों ने मारपीट कर दुकानदार का सिर फोड़ दिया। यह देख आसपास के दुकानदारों ने तीन आरोपी युवकों को पकड़कर धुनाई कर दी और बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। अग्रवाल धर्मशाला के बाहर बाजार में राजा वार्ष्णेय की दुकान है। दुकान पर रविवार रात पड़ोस का ही एक युवक सिगरेट लेने आया। दुकानदार ने सिगरेट के 12 रुपये मांग। जबकि युवक सिगरेट को दस रुपये की बता रहा था। दो रुपये को लेकर कहासुनी हो गई थी। सोमवार को इस विवाद में पड़ोस के युवक के पक्ष में अन्य युवक आ गए। उन्होंने दुकानदार से मारपीट कर दी। जिससे दुकानदार राजा वार्ष्णेय का सिर फट गया। इस घटन...