बैरिया, मई 23 -- बिहार के बेतिया में एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई है। घटना बैरिया थाना क्षेत्र के पखनाहा की है। हमलावरों ने घटना को उच्च विद्यालय पखनाहा परिसर में अंजाम दिया है। युवक की लाश के पास प्लास्टिक गिलास, सिगरेट और अन्य सामान मिले जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस कार्रवाई कर रही है। खबर लिखे जाने तक परिजनों ने केस दर्ज करने के लिए कोई आवेदन नहीं दिया था। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर आवेदन आते ही दर्ज कर दी जाएगी। वैसे पुलिस बारीकी से जांच में जुट गई है । मृतक की पहचान पखानाहा निवासी मदन साह के पुत्र मिट्ठू कुमार के रूप में हुई है जिसकी हत्या अज्ञात अपराधियों द्वारा चाकू से गोद कर दी गई। बताया जाता है कि घटना करीब 8:00 बजे रात की है । घटनास्थल पर पहुंची पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.