अमरोहा, जनवरी 11 -- जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता डा. सोरन सिंह ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी पर सिख गुरुओं के प्रति गलत टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए रोष प्रकट किया। मांग करते हुए कहा कि उनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए और उनके विरुद्ध की ईश निंदा के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाना चाहिए। शनिवार को हाइवे स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि भारतवर्ष में रहने वाले सिख अनुयायियों को आतिशी के बयान से गहरी ठेस पहुंची है। जनपद में भी भारी संख्या में सिख समाज के लोग रहते है। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के बयान से सभी आहत हैं। चेताया कि शीघ्र ही उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल एक ओर सिद्धांत की राजनीति करने की बात कहते हैं ...