अमरोहा, जनवरी 2 -- गजरौला। बिजनौर जिले में सिख युवक पर दूसरे संप्रदाय के लोगों द्वारा किए गए जानलेवा हमले की निंदा करते हुए स्थानीय जिपं सदस्य डॉ.सोरन सिंह ने गृहमंत्री व मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने बताया कि बिजनौर जिले नूरपुर क्षेत्र में एक सिख युवक बालवीरों की शहादत की चर्चा करते हुए औरंगजेब के कृत्य को गलत बता रहा था। यह बात दूसरे संप्रदाय के लोगों को ठीक नहीं लगी और उन्होंने एक राय होकर सिख युवक के साथ मारपीट कर दी। जानलेवा हमले में युवक गंभीर घायल हो गया, जो फिलहाल दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की वकालत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.