कानपुर, मई 18 -- कानपुर। गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल (उत्तर भारत) की दो दिवसीय जत्थेबंदक विचार विकास कार्यशाला के दूसरे दिन रविवार को इसकी आरंभता बीबी चरनजीत कौर ने गुरुवाणी धन धन रामदास गुरु से की। सर्किल के जत्थेबंदक महासचिव सरदार शिवराज सिंह ने सर्किल के जत्थेबंदक ढांचे के बारे में बताया। कहा, इसका उद्देश्य सिख धर्म की शिक्षाओं का प्रसार एवं समाज के प्रति सेवा की भावना के अनुसार कार्य करना है। सरदार मनमीत सिंह ने इतिहास से प्रेरणा विषय पर जानकारी दी। लुधियाना से सरदार जतिंदर पाल सिंह, सरदार पृथी सिंह और सरदार गुरुचरण सिंह ने संबोधित किया। कार्यकर्ताओं अपने अनुभव साझा करते हुए समाज सेवा का संकल्प लिया। सरदार गुरमीत सिंह ने संचालन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.