रामगढ़, अक्टूबर 10 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में साहब श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह का दीवान की समाप्ति 9:00 बजे हुई इसके बाद चाय नाश्ते का लंगर बांटा गया। शाम को 6:30 बजे रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया गया। रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में साथ संगत के द्वारा कीर्तन, कथा, अरदास, सुखासन समूह साध संगत के द्वारा किया गया। पूरे दीवान की समाप्ति रात को 9:30 बजे की गई। जिसके उपरांत गुरु का लंगर अटूट बांटा गया। इस मौके पर रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा सचिव हरदीप सिंह होरा, रघुवीर सिंह छाबड़ा, कुलवंत सिंह मारवाह, प्रीतम सिंह कालरा, रघुवीर सिंह, प्रीतम सिंह कालरा, नरेंद्र सिंह होरा, तेजिंदर सिंह सोनी, कुलजीत स...