रामगढ़, मई 31 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। शहीदों के सरताज, सिख धर्म के पाँचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी की शहीदी दिवस पर शुक्रवार को रामगढ़ गुरुद्वारा में विशेष कार्यक्रम हुआ। इसमें हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल पहुंचे और यहां गुरुद्वारा में माथा टेककर उन्हें शत- शत नमन किया। इसके बाद सांसद मनीष जायसवाल ने यहां कीर्तन का आनंद लिया और सामूहिक लंगर में बैठकर प्रसाद भी पाया। इस बीच सिख समाज के पदाधिकारियों ने सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य भाजपा नेताओं का अंग-वस्त्र भेंट कर सम्मान किया। इस बीच गुरुद्वारा समिति की ओर से मुफ़्त दंत चिकित्सा शिविर, बुजुर्गों के लिए निःशुल्क आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर, प्याऊ और लंगर का भी आयोजन किया गया। सांसद ने कहा कि गुरु अर्जन देव ने अत्याचार के विरुद्ध सत्य, धर्म और मानवता के मार्ग पर अडिग रहते हुए अपना बलिद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.