बोकारो, मई 31 -- बेरमो। शुक्रवार को बेरमो में सिख समाज ने अपने पांचवें गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस मनाया। फुसरो के करगली बाजार गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जहां समाज सहित अन्य समाज के लोग भी शामिल हुए। हलवा चना का प्रसाद के साथ ठंडा शरबत का वितरण किया गया जहां। लंगर का भी आयोजन किया गया। लाल सिंह ने बताया कि आज ही के दिन गुरु अर्जुन देव महाराज धर्म की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। इस दिन को हम लोग छबील दिवस के रूप में मनाते हैं। यहां पिछले 10 दिनों से लगातार सुखमणि साहब का पाठ किया जा रहा था जिसका समापन हुआ। साथ ही गुरु अर्जन देव का सुमिरन किया गया। बताया कि अमृतसर में स्वर्ण मंदिर का नीव गुरु अर्जुन देव ने ही रखी थी। लैना सिंह, देवेंद्र सिंह, बबली सिंह, लवप्रीत सिंह, गर्मेश सिंह, अरुण अग...