मऊ, फरवरी 15 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क दुर्घटना में महिला की मौत के बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आया है। मधुबन-दोहरीघाट मार्ग पर सिकड़ीकोल मोड़ के पास ब्रेकर निर्माण का काम शनिवार को पूरा हो गया। ब्रेकर बन जाने से स्थानीय लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं। उनका मानना है कि इससे रफ्तार पर लगाम लगेगी और हादसों में कमी आएगी। स्थानीय आरिफ आलम, अशरफ अली, आशुतोष सिंह बिट्टू, नीबू लाल विश्वकर्मा, अजय गोंड, मंटू यादव, सत्यम राय आदि ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त की और लोक निर्माण विभाग द्वारा उठाये गए इस कदम का स्वागत किया। लोगों का कहना था कि यहाँ ब्रेकर निर्माण की मांग बीते कई सालों से हो रही थी। बता दें कि बीते मंगलवार को यहां एक तेज रफ्तार मिनी पिकअप ने सड़क किनारे बांस के सामान बना रही एक महिला और एक अन्य महिला ग्राहक को जोरदार टक्कर मार दी थी...