गया, फरवरी 10 -- गया जी शहर के व्यस्तम बस स्टैंड की श्रेणी में शामिल सिकड़िया मोड़ बस स्टैंड की अब सूरत बदलेगी। साथ ही सुविधाओं में भी बढोत्तरी की जाएगी। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी। गया जी शहर के महत्वपूर्ण सिकड़िया मोड़ बस स्टैंड के आसपास भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाएगा। बस स्टैंड के आसपास अवैध कब्जा से लोगो को परेशानी हो रही है। स्टैंड की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है। मगध प्रमंडल के आयुक्त सफीना एएन ने सिकड़िया मोड़ के आसपास की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर काफी गंभीर है। अवैध कब्जे को हटाने और व्यवस्था को सुदृढ बनाने का निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिया है। साथ ही सिकड़िया मोड़ के बगल में खाली पड़ी जमीन को बस स्टैंड में शामिल करने और वाहनों व यात्रियों की आवाजाही की व्यवस्था को सुचारू बनाने को कहा है। अवैध कब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.