पीलीभीत, जनवरी 12 -- पीलीभीत। हरिद्वार, टनकपुर, बरेली और आसाम हाईवे के बाद अब जिले के खाते में एक नया और बड़ा प्रोजेक्ट आ गया है। पूर्वांचल के गोरखपुर से लेकर हरियाणा के पानीपत तक जिले की कनेक्टिविटी होने जा रही है। इसमें जिले के कुल 41 गांवों को शामिल किया गया है। इसकी अधिसूचना जारी होने के साथ ही डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट को नोडल नामित कर दिया है। लंबे समय से इस बात को लेकर चर्चाएं थीं कि पीलीभीत से होकर गोरखपुर एक्सप्रेस वे नहीं गुजरेगा। जबकि अंदरखाने पूरी प्रक्रिया चल रही थी। अब केंद्र के स्तर से चल रहे इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर खामोशी से काम किया जाता रहा है। अब पूरी तस्वीर सामने आ गई है। उप्र में 4/6 ले हाईस्पीड एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीन फील्ड हाईवे पानीपत से गोरखपुर सेक्शन के किमी. 273 और 184 (पैकेज 6) के उच्चीकरण/निर्मा...