बेगुसराय, मार्च 8 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। चकिया थाना की पुलिस ने शुक्रवार को सिमरिया गंगानदी तट पर निर्माणाधीन सिक्सलेन सड़क पुल के समीप से एक देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चकिया थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता को लेकर एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सिक्सलेन सड़क पुल के समीप से कुख्यात बदमाश सिमरिया घाट बिंदटोली निवासी नागो महतो का पुत्र पंकज कुमार उर्फ पनियां है। उस पर चकिया थाना के अलावे मटिहानी व मरांची थाना में भी विभिन्न अपराधिक घटनाओं को लेकर मामला दर्ज है। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जब चकिया थाना की पुलिस बल सिक्सलेन सड़क पुल के पास पहुंची तो बदमाश पुलिस को देख भागने लगे, लेकिन पुलिस के जवानों ने उसे खदेड़ कर हथियार के साथ पकड़ लिया। उक्त बदमाश किसी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.