निज संवाददाता, मार्च 25 -- अरवल जिले के आकाश कुमार बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा के सेकेंड टॉपर बने हैं। सोनभद्र बंशी सूरजपुर प्रखंड अंतर्गत मंगा बीघा गांव निवासी आकाश कुमार ने विज्ञान संकाय में पूरे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त कर न सिर्फ अपने गांव का नाम रोशन किया है बल्कि जिला का भी नाम रोशन किया है। आकाश ने 480 अंक यानी 96 फीसदी हासिल किए। साइंस स्ट्रीम और ओवरऑल दोनों तरह से वे राज्य के सेकेंड टॉपर हैं। आकाश ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र में रहकर भी बड़े-बड़े कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले लड़के को मात दिया जा सकता है। आकाश कुमार की प्राथमिक शिक्षा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बटन बिगहा में हुई। एसजीएस उच्च विद्यालय मंगा बिगहा से इन्होंने मैट्रिक पास किया तथा पूरे राज्य में आठवां स्थान प्राप्त किया था। जिला में प्रथम स्थान प्राप्त कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.