लखनऊ, फरवरी 9 -- वैसे तो जनभवन में शुक्रवार से फल, पुष्प और शाकभाजी की प्रदर्शनी की शुरूआत हुई, लेकिन रविवार को प्रदर्शनी देखने वालों में सबसे ज्यादा बच्चों की संख्या रही। इन बच्चों ने जनभवन के भीतर लगाई गई सिक्कों की प्रदर्शनी को देखा और पहली बार 1947 में ढाला गया एक पैसे का सिक्का देखकर कर अचंभित हो गए। अभिभावक बच्चों को बताते रहे कि हमारे समय पर एक पैसे की भी कीमत रही। प्रदर्शनी में 1950 से 2024 के बीच जारी किए गए सिक्के भी थे। प्रदर्शनी में मौजूद लोगों ने दुर्लभ सिक्कों के साथ फोटो खिंचवाकर भारतीय सिक्कों के गवाह बने। जन भवन में 6 फरवरी से आयोजित 57वीं प्रादेशिक फल, शाकभाजी और पुष्प प्रदर्शनी के तीसरे दिवस रविवार को भी करीब डेढ़ लाख लोग पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा बच्चों की संख्या रही। बच्चों ने पार्क में खेलकूद करने से लेकर प्रदर्शनी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.