पटना, जनवरी 9 -- सिक्किम के स्थानीय निकाय के चुनाव में बिहार में अपनाई गई तकनीकी प्रक्रियाओं एवं नवाचारों को अपनाया जाएगा। शुक्रवार को बिहार के राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से स्थानीय निकाय के चुनावों में किए गए तकनीकी नवाचारों तथा चुनाव की सम्पूर्ण प्रक्रिया का अध्ययन करने के लिए सिक्किम के राज्य निर्वाचन आयुक्त, केसी लेप्चा व अन्य पदाधिकारी और आईटी टीम बिहार के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिहार में बदलती चुनावी प्रक्रिया और तकनीकी विस्तार की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। आयोग में सिक्किम के राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी चुनाव प्रक्रिया के पूर्ण डिजिटलीकरण, बायोमेट्रिक एफआरएस द्वारा मतदाता का सत्यापन, ईवीएम से मतदान, मतदान केंद्र ब्रजगृह मतगणना केन्द्रों का वेबकास्टिंग के माध्यम स...