धनबाद, मार्च 18 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता सिक्किम के लाचुंग से गंगटोक जाने के दौरान गहरी खाई में गिरने के कारण आईआईटी आईएसएम धनबाद के घायल छात्रों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। सभी 10 छात्र-छात्राएं मंगलवार को मंगन जिले से धनबाद के लिए रवाना होंगे। बुधवार को धनबाद कैंपस पहुंचेंगे। आईआईटी प्रबंधन छात्रों के संपर्क में है। बताते चलें कि चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के कारण टूरिस्ट वाहन 100 फीट गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में आईआईटी धनबाद के 10 छात्र घायल हो गए। छात्रों के धनबाद पहुंचने के बाद स्वास्थ्य जांच होगी। छात्रों के स्वास्थ्य लाभ के बाद मामले की जांच की होगी कि संबंधित छात्र अपने होम टाउन नहीं जाकर गंगटोक कैसे चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.