प्रयागराज, फरवरी 9 -- महाकुम्भ नगर, मुख्य संवाददाता। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग रविवार को संगम में डुबकी लगाकर अभिभूत हो उठे। स्नान के बाद अपने एक्स एकाउंट पर उन्होंने पोस्ट किया- पवित्र त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाना एक बहुत बड़ा परिवर्तनकारी अनुभव था, जिसने मुझे शांति और आध्यात्मिक उत्थान से भर दिया। इस भव्य समागम की दिव्य ऊर्जा, लाखों लोगों को आस्था और भक्ति में एकजुट करती है, सच में विनम्र करने वाली थी। इस पवित्र यात्रा के दौरान मिले समर्थन और आतिथ्य के लिए आभारी हूं। पवित्र नदियों का आशीर्वाद हम सभी को धार्मिकता, शांति और सद्भाव के मार्ग पर ले जाए। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। सिक्किम के 135 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रयागराज पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.