चतरा, मार्च 9 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गोंदा तथा चट्टी गाड़ीलौग टंडवा के रहने वाले एक साधारण किसान सुरेश कुमार के बड़े पुत्र सिकंदर कुमार ने एक साथ तीन महीने के भीतर झारखंड सरकार की द्वारा दी गई नियुक्तियों में दो-दो सफलताएं प्राप्त की। जिसमें उन्होंने ने शिक्षक बनना पसंद किया। 7 मार्च को झारखंड के शिक्षा विभाग ने पीजीटी फिजिक्स के लिए नियुक्ति पत्र दिया। इससे ठीक लगभग दो महीने पहले इनका चयन झारखंड प्रयोगशाला सहायक में भी हुआ था। इससे परिजनों में खुशी की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...