रांची, अक्टूबर 13 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी के दूबलाबेड़ा में सोमवार को 40 महिलाओं के लिए मशरूम की खेती पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें अतिरिक्त आय के साधन उपलब्ध कराना था। प्रशिक्षण का आयोजन रामकृष्ण मिशन विश्वविद्यालय, मोरहाबादी द्वारा किया गया था। सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार बेदिया के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के छात्रों सचिन, विकास, अरुण, परमेश्वर, नीतीश, अरिघना, सैकत, तुहिन और शुभोजोय ने महिलाओं को ट्रेनिंग दी। इस दौरान, महिलाओं को मशरूम की खेती की तकनीक, उत्पादन की विधियां और बाजार में बेचने के तरीके के बारे में बताया गया। राजकुमार बेदिया ने कहा कि मशरूम की खेती कम लागत में अधिक लाभ देनेवाला व्यवसाय है, जिसे घर के छोटे स्थानों पर भी आसानी से कि...