रांची, जनवरी 1 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू के निर्देश पर नव वर्ष के अवसर पर सांडी में चाडू एवं कुटे पंचायत के विभिन्न गांवों में वृद्ध और असहाय महिला-पुरुषों के बीच 100 कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ओरमांझी मंडल अध्यक्ष शंकर महतो ने की, जबकि मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ चौधरी व मनकी राजेंद्र शाही मुंडा रहे। अमरनाथ चौधरी ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए सांसद ने यह कदम उठाया। मौके पर पूर्व मुखिया नीलमोहन पाहन, रुक्मिणी देवी, विनोद साहू, राजधाम साहू, देव चरण महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...