रांची, फरवरी 9 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी थाना क्षेत्र के हुंडरू-अनगड़ा पथ पर खक्सीटोली मोड़ के पास सोमवार को एक बाइक गड्ढे में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार नागेश्वर बेदिया का दायां पैर टूट गया। घायल युवक सिकिदिरी थाना क्षेत्र के ईद मड़ईटोली गांव का निवासी है। घटना सोमवार की शाम लगभग पांच बजे की है। जानकारी के अनुसार, नागेश्वर अपनी बाइक से नवागढ़ जा रहा था। इसी दौरान खक्सीटोली के पास तीखा मोड़ होने से उसने वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया। सूचना मिलने पर सिकिदिरी थाने के एसआई सुधीर कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को अनगड़ा स्थित सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...