रांची, मार्च 19 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी थाना क्षेत्र के कुटे गांव निवासी 46 वर्षीय सत्या मुंडा की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना बुधवार की सुबह छह बजे की है। सत्या घर से शौच जाने की बात कहकर निकला था। देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजन उसे खोजने निकले। इसके बाद गांव के मोगल महतो के कुएं में उसका शव मिला।जानकारी मिलने पर पंचायत समिति सदस्य अमीर हमजा अंसारी और मुखिया नाजरीन परवीन भी घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने पर सिकिदिरी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की सहयोग से पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.