रांची, फरवरी 8 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी थाना क्षेत्र में पोस्ते की खेती के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में सिकिदिरी पुलिस ने सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव और थाना प्रभारी सचिन कुमार मिश्र के नेतृत्व में रविवार को टाटी पंचायत के छापरगढ़ा गांव में बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने लगभग 50 डिसमिल भूमि पर अवैध रूप से की गई पोस्ते की खेती नष्ट कर दी। थाना प्रभारी सचिन कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि छापरगढ़ा गांव में बड़े पैमाने पर पोस्ते की खेती की जा रही है। इसके बाद पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर लहलहाती फसल उखाड़ दी। अब पुलिस उन लोगों की पहचान करने में जुट गई है जो इस अवैध धंधे में संलिप्त हैं। पुलिस ने कहा कि पोस्ते की खेती न केवल अपराध है, बल्कि यह समाज और युवा पीढ़ी के लिए घातक है। इस अवैध कार्य में शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.