रांची, जून 19 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन में झारखंड देशभर को राह दिखा रहा है। झारखंड के एक्शन प्लान को देश के अन्य राज्यों में भी लागू किया गया है। यही वजह है कि सिकल सेल उन्मूलन में झारखंड देश के लिए मॉडल राज्य बन गया है। स्वास्थ्य मंत्री गुरुवार को विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल, रांची में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। डॉ. अंसारी ने ऐलान किया कि सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए रांची सदर अस्पताल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट की स्थापना जल्द होगी। उन्होंने कहा कि इससे झारखंड को गंभीर बीमारियों के इलाज में एक नई दिशा मिलेगी। राज्य सरकार झारखंड में विश्वस्तरीय मेडिको सिटी बनाने जा रही है, जिससे राज्यवासियों को...