रुडकी, फरवरी 20 -- भगवानपुर, संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने अवैध कटान की सूचना पर गुरुवार रात को सिकरौड़ा के जंगल में छापेमारी कर संरक्षित पशु की खाल और अवशेष बरामद किए। पुलिस टीम को आता देख आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों को चिन्हित कर गोवंश संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...