हजारीबाग, मई 19 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि । सिकरी शिव मंदिर प्रांगण में मंडा पूजा धूम-धाम से संपन्न कराने को लेकर रविवार को एक बैठक की गयी। इसकी अध्यक्षता बसंत नारायण सिंह और फूलचंद गिरि व अशोक गुप्ता ने संयुक्त रूप से संचालन किया। पूजा सुचारू रूप से संचालित करने हेतु ग्रामीणों की आम सहमति से एक कमेटी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष फूलचंद गिरि, उपाध्यक्ष धनेश्वर राम, सचिव अरुण कुमार, उप सचिव पृथ्वीराज गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष अनुज कुमार राम, संयोजक बसंत नारायण सिंह, बंसी राम, भोला महतो, नारायण महतो, द्वारिका महतो व तुलसी राणा, संरक्षक स्वरूप नारायण सिंह, जय नारायण सिंह, कैलाश पांडेय, सत्येंद्र पासवान,रामचंद्र साव , पूर्व मुखिया, पंसस व सभी वार्ड सदस्य का चयन किया गया। मीडिया प्रभारी के लिए अशोक कुमार शर्मा, ह...