हजारीबाग, फरवरी 9 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। जिला प्रशासन के निर्देश पर सिकरी ओपी क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण के भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। सिकरी ओपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 100 किलोग्राम जावा महुआ जब्त कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। सोमवार की अहले सुबह सिकरी ओपी प्रभारी रामकुमार राम के नेतृत्व में पुलिस बल ने सिकरी गांव में छापेमारी की। इस दौरान गांव में अवैध रूप से संग्रहित जावा महुआ एवं शराब बनाने की भट्ठियों को चिन्हित कर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के अलावें अजय कुमार भगत, समीर ओझा ,परमानंद, प्रभात कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी रामकुमार राम ने बताया कि नगर निकाय चु...