आगरा, दिसम्बर 6 -- हाथरस जनपद के थाना सिकन्दराराऊ क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में कासगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहनी गांव के एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के मुताबिक हाथरस जनपद के थाना सिकन्दराराऊ क्षेत्र से उन्हें दुर्घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही परिवारीजन पहुंच गए। घटनास्थल पर युवक मृतावस्था में था। मृतक की शिनाख्त 20 वर्षीय आकाश निवासी मोहनी कासगंज के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आकाश बाइक पर सवार होकर अपने साथी के साथ अपनी बहन के घर हाथरस जनपद के थाना सादाबाद क्षेत्र के तामसी गांव जा रहा था। पुलिस ने बताया कि कासगंज रोड पर कैंटर वाहन ने बाइक सवार को टक्कर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.