बक्सर, अप्रैल 20 -- तीसरा वर्ष नगर व आसपास के विप्र बटुकों का यज्ञोपवित संस्कार संपन्न कराया गया पूजा पाठ और वेद पाठ जैसे कार्यों के लिए ब्राह्मणों की कमी गंभीर समस्या फोटो संख्या-14, कैप्सन-रविवार को सिकठौना में आयोजित यज्ञोपवीत कार्यक्रम में भाग लेते राजकुमार चौबे। इटाढ़ी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित अतरौना पंचायत के सिटकौना गांव में रविवार को श्रीधराचार्य वेद गुरुकुलम के प्रांगण में 16 ब्राह्मण बालकों का यज्ञोपवित संस्कार संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान के आचार्य बनारसी दुबे ने बताया कि लगातार तीसरे वर्ष नगर और आसपास के विप्र बटुकों का यज्ञोपवित संस्कार संपन्न कराया गया। यज्ञोपवित संस्कार से ब्राह्मण में द्विजता आती है। इस संस्कार के बाद ही ब्राह्मण गायत्री संध्या वंदन एवं वेद का अधिकारी होता है। 16 संस्कारों में ब्राह्मण के लिए...