अररिया, फरवरी 19 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सिकटी पुलिस ने कालू चौक के निकट बड़ी कार्रवाई करते हुए 590 बोतल नेपाली शराब जब्त किया है। हालांकि शराब कारोबारी रात का अंधेरा का लाभ लेते हुए भागने में सफल रहा है। थानेदार रौशन कुमार सिंह ने बताया कि रात्रि गस्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति नेपाल से भारी मात्रा में शराब लेकर नूना नदी बांध होकर काली चौक की ओर जा रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई को लेकर बताए गया जगह पर पहुंचा तो कुछ व्यक्ति की बात करने की आवाज सुनाई दी। पुलिस को देखते ही वे लोग अंधेरा का लाभ लेते हुए भाग गया। खोजबीन के क्रम में पुआल के नीचे से पांच बोरी मिला। जब्त बोरी की तलाशी लेने पर 590 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ। प्रत्येक बोतल में तीन सौ अम्ल शराब अर्थात् 177 लीटर शराब बरामद किया। थानेदार ने बताया कि ...