अररिया, नवम्बर 11 -- सिकटी। एक संवाददाता विधान सभा चुनाव को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय सिकटी बूथ को पिंक बूथ बनाया गया है। वहीं आदर्श मध्य विद्यालय बरदाहा को यूथ बूथ बनाया गया है। पिंक बूथ पर महिला मतदान कर्मी सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया का कमान संभालेंगी जहां मतदान केंद्र की सुरक्षा के साथ पीठासीन पदाधिकारी भी महिलाएं होगी। प्रखंड के 139 मतदान केंद्रों में पिंक बूथ संख्या 160 मध्य विद्यालय सिकटी को पिंक बूथ के लिए सजाया जा रहा है। इस पिंक बूथ पर पोलिंग एजेंट पोलिंग अफसर मतदान कर्मी से लेकर सुरक्षा कर्मी तक का दायित्व महिलाए संभालेगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सजाये गये इस पिंक बूथ पर आने वाले मतदाताओं को सुखद अनुभूति होनी चाहिए। वहीं यूथ बूथ आदर्श मध्य विद्यालय बरदाहा यूथ बूथ को सोमवार को सजाया जा रहा था। सहायक निर्वाची प...