हाथरस, जून 5 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक महेंद्र श्रीवास्तव के न्यायालय में बुधवार को सत्संग हादसे के मामले में उन्मोचन प्रार्थना पत्र पर बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता ने बहस की। उनकी बहस पूरी नहीं हो पाई, आरोपों पर बचाव पक्ष के अधिवक्ता की बहस जारी है। अब इस मामले में 13 जून को सुनवाई होगी। सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के 2 जुलाई को सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी। भगदड़ हो जाने से 121 लोगों की मौत हुई थी। करीब 250 लोग घायल हुए थे। न्यायालय में पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों के विरुद्ध 3200 पेज का आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 676 गवाह बनाए हैं। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी देव प्रकाश मुधकर, मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू देवी,मंजू यादव, राम लढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.