बुलंदशहर, फरवरी 7 -- सिकंदराबाद में उत्पादित होने वाली विलायती गजर ने जर्मनी के बर्लिन में लगे अंतरराष्ट्रीय मेले में धूम मचा दी है।बर्लिन में भारत के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग का प्रतिनिधित्व सिकंदराबाद की सनशाईन वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी विलायती गाजर, बीन्स ,गोभी व मटर आदि उत्पादों व टेक्नोलॉजी को अन्तर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी 'फ़्रूट लोजिस्टिका 2026' में प्रदर्शित कर रही है।सनशाईन के प्रबंधक कर्नल (से.नि) सुभाष देशवाल ने बताया कि बर्लिन में लगे स्टाल पर काफ़ी व्यापारी आ रहे हैं और उत्पादों में रूचि ले रहे है।कई विदेशी कम्पनियो के प्रतिनिधियों ने उत्पादन एवं प्रसंस्करण से प्रभावित होकर भविष्य में व्यापारिक सहयोग करने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि सनशाईन कंपनी लालकृष्ण यादव और कर्नल सुभाष देशवाल द्वारा स्थापित प्रसंस्करण इकाई है। जो...