अलीगढ़, जनवरी 3 -- अलीगढ़, संवाददाता। बिजली उपभोक्ताओं के साझा मंच के बैनर तले अकराबाद के सिकंदरपुर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम को किसानों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। टीम कुछ घरों में स्मार्ट मीटर लगा चुकी थी, लेकिन किसानों के विरोध के बाद उन्हें हटाकर दोबारा पुराने मीटर लगाने पड़े। भाकियू के तहसील अध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया। किसानों का आरोप है कि टीम में शामिल कर्मचारियों ने स्मार्ट मीटर न लगवाने पर कनेक्शन काटने और पुलिस कार्रवाई की धमकी दी। जिससे गांव में आक्रोश फैल गया। इसके बाद किसानों ने दबाव बनाकर सभी घरों से स्मार्ट मीटर हटवाए। किसानों ने कहा कि स्मार्ट मीटर योजना बिजली को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी है। जिसे किसान-मजदूर किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.