मुजफ्फरपुर, जून 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। राणी सती मंदिर से सिकंदरपुर चौक जाने वाली सड़क के धंसने का खतरा बढ़ गया है। डॉ. महाशंकर के क्लिनिक से सटे ढुलकाव गली के सामने मेन रोड के किनारे जमीन के नीचे पानी रिस रहा है। इससे मेन रोड के किनारे ढुलकाव गली के मुहाने पर खतरनाक स्थिति बन गई है। मौके पर मिले राजेश महतो, शिवनाथ ठाकुर, त्रिलोचन प्रसाद व अन्य के मुताबिक भूमिगत जलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से बीते 16 दिनों से पानी निकल रहा है। एक सप्ताह पहले निगम की टीम ने मौके पर सड़क काटकर चेक किया। बाद में टीम समाधान किए बगैर काटी गई सड़क पर जैसे-तैसे मिट्टी डालकर लौट गई। नतीजतन रोज तीन बार करीब 10 घंटे तक पानी बहने से नीचे की मिट्टी बह रही है। साथ ही मेन रोड से करीब तीन फीट नीचे गली में पानी जमा हो जाता है। इससे आसपास की मिट्टी सख्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.