मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर चौक के पास शनिवार को एक राहगीर बेहोश मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसे उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उसका इलाज चल रहा है। देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोगों ने उसके नशाखुरानी गिरोह के शिकार होने की आशंका जताई है। लोगों की मानें उस व्यक्ति के पास मोबाइल और पर्स था, लेकिन उसमें पैसे नहीं थे। सिकंदरपुर के प्रभारी थानेदार ने बताया कि होश आने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा। फिलहाल उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...