ज्योतिर्विद पंडित दिवाकर त्रिपाठी, सितम्बर 17 -- आश्विन कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि 14 सितंबर 2025 दिन रविवार को रात 03:20 बजे शुक्र का गोचर चन्द्रमा की राशि कर्क से सूर्य की राशि सिंह में हो गया है। सिंह राशि में शुक्र का जाना कई राशियों के लिए लाभ के योग बना रहा है। शुक्र इस राशि में 9 अक्टूबर तक रहेंगे और विभिन्न राशियों को लाभ देंगे। 9 अक्टूबर को शुक्र कन्या राशि में रहेंगे। इसके बाद दिवाली के बाद ये तुला राशि में जाएंगे। 9 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार तक सिंह राशि में रहकर शुक्र इन राशियों को कराएंगे लाभ मेष : बुद्धिमता में वृद्धि होगी। नौकरी तथा व्यवसाय में उन्नति आएगी। लाभ में वृद्धि होगी ।जुआ लॉटरी सट्टा तथा शेयर बाजार में से अचानक लाभ प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। धन में वृद्धि होगी। पारिवारि...