भागलपुर, अगस्त 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में शनिवार का मौसम काफी उमस भरा व गर्म रहा। दोपहर तक सिंह नक्षत्र की कड़ी धूप के कारण लोग परेशान रहे। हालांकि शहर में दोपहर बाद हुई हल्की बारिश से लोगों को आंशिक राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री रहा। हवा में नमी की मात्रा 81 प्रतिशत रही। 4.4 किमी प्रतिघंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही। बिहार कृषि विश्वविद्यालय द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 19 अगस्त तक जिले में एक-दो स्थानों पर तेज हवा के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। आसमान में मेघ छाये रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.