मधेपुरा, मार्च 4 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता महादेव की नगरी सिंहेश्वर में छह मार्च को शाम साढ़े चार बजे से सिंहेश्वर महोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा। सिंहेश्वर महोत्सव में मशहूर गायिका कल्पना पटवारी सुरों का जलवा बिखेरेंगी। आठ मार्च को गायिका कल्पना पटवारी का कार्यक्रम होगा। छह मार्च को सारेगामा पा विनर इशिता विश्वकर्मा भक्ति व बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति देंगी। वहीं 7 मार्च को सहरसा के जय झा मैथिली और भक्ति संगीत पेश करेंगे। अंतिम दिन आठ मार्च को सुप्रसिद्ध गायिका कल्पना पटवारी भोजपुरी, मैथिली और भक्ति गीतों से समा बांधेंगी। जानकारी हो कि तीन दिवसीय सिंहेश्वर महोत्सव 6 से 8 मार्च तक भव्य रूप में आयोजित होगा। इस 3 दिवसीय सिंहेश्वर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक कला प्रदर्शन और भजन संध्या के साथ झांकी का आयोजन किया जाएगा। बिहार के पर्यटन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.