छपरा, सितम्बर 27 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र में शनिवार को मां दुर्गा के पंचम स्वरूप स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। शहर के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में बैकुंठपुर के सिंहासिनी देवी की श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की। मां को विधान के अनुसार घी, बताशा, लौंग का जोड़ा, पान, सुपारी, कपूर, गूगल, इलायची, किसमिस, कमलगट्टा अर्पित किया। व्रत व पूजन का संकल्प लेकर वैदिक एवं सप्तशती मंत्रों द्वारा स्कंदमाता सहित समस्त स्थापित देवताओं की षोडशोपचार पूजा की। शहर के पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की संध्या आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नवरात्र में मां के जयकारे से शहर से लेकर ग्रामीण इलाका और घर गुंजायमान हो रहा है। सुबह से ही मंदिरों में आरती के लिए महिला श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शाम में माता की चौखट पर दीया जलान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.