नई दिल्ली, फरवरी 13 -- कार निर्माता कंपनी टोयोटा (Toyota) की लग्जरी MPV वेलफायर (Vellfire) ने जनवरी 2026 में ऐसा कमाल किया कि हर कोई हैरान रह गया। कंपनी ने इस महीने 123 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में +4000% की सालाना (YoY) बढ़त है। हालांकि, महीने-दर-महीने (MoM) आंकड़ों की बात करें तो दिसंबर 2025 के मुकाबले इसमें 12.77% की गिरावट दर्ज हुई है। फिर भी ओवरऑल परफॉर्मेंस काफी मजबूत रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी पिछले 6 महीने की बिक्री रिपोर्ट पर नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति की इन 5 कारों की बिक्री सबसे कम, माइलेज 35Km तक और कीमत Rs.3.70 लाख से शुरू पिछले 6 महीने की बिक्री रिपोर्ट पर नजर डालें तो पता चलता है कि अक्टूबर 2025 में टोयोटा वेलफायर (Vellfire) ने 168 यूनिट्स के साथ सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की थी। वहीं, जनवरी 2026 की 12...